Articles by "Chamba"


चंबा, 17 फरवरी : उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी चंबा द्वारा तहसील चुवाडी के गाँव घनोटा में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान मोबाइल वैन में करीब 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और 55 लोगों के रक्त की जांच की गई। इसके अतिरिक्त भलेई माता मंदिर के पास धार किलोड में एक दिवसीय शिविर के आयोजन के दौरान 48 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण और 50 लोगों के रक्त की जांच की गई। इन शिविरों का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग और रेड क्रॉस चंबा के सयुंक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।


जिले की 30 प्राथमिक पाठशालाएं बिना अध्यापकों के चल रही हैं। इसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्राथमिक पाठशाला की पढ़ाई शिक्षा की नींव मानी जाती है लेकिन बिना अध्यापकों के चल रहे स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की यह नींव कमजोर हो रही है। ऐसे में विद्यार्थी भविष्य में उच्च शिक्षा में भी पिछड़ सकते हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य स्कूलों से शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर तैनात किए हैं लेकिन अभी तक स्थायी अध्यापकों की तैनाती नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक पिछले तीन साल से स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इससे सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। विभाग ने इन स्कूलों के नाम भी मांगें हैं। गौरतलब है कि एक तरफ जहां प्रदेश की सरकारें सत्ता में आने के बाद नौनिहालों को बेहतरीन शिक्षा देने के दावे करती हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने में कोई उचित कदम नहीं उठाए जाते। यही कारण है पिछले कई सालों से जिले के 30 स्कूलों में अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इसका बोझ अध्यापकों पर भी पड़ रहा है क्योंकि अध्यापक को जिस स्कूल से प्रतिनियुक्ति से दूसरे स्कूल में भेजा जाता है उसे दोनों स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाना पड़ता है। ऐसे अध्यापक भी मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में सबसे ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से अध्यापकों की स्कूलों में तैनाती करने के बारे में प्रयास नहीं किए गए हैं। जिला शिक्षा उप अधिकारी उमाकांत आनंद ने बताया कि जिले के 30 सरकारी स्कूलों में स्थायी अध्यापक नहीं हैं। इन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। अध्यापकों की नियुक्ति के लिए सरकार से मांग की गई है।


उपमंडल भटियात की कुडणू पंचायत में चोरों ने नई बाइक चोरी करके उसके स्थान पर पुरानी चोरी की हुई बाइक रख दी। इसका पता तब चला जब पुलिस कुडणू पंचायत में चोरी की गई बाइक की जांच करने पहुंची। जो बाइक वहां खड़ी थी उसकी चोरी की रिपोर्ट पहले से पुलिस थाना चंबा में दर्ज थी। वहीं चुवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खड़ी की गई बाइक रठियार इलाके की बताई जा रही है। संजीव कुमार निवासी कुडणू पंचायत ने चुवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार रात को उनकी बाइक सड़क किनारे से चोरी हो गई। सुबह उनकी बाइक के स्थान पर दूसरी बाइक खड़ी थी। जब पुलिस जांच करने वहां पहुंची तो खड़ी की गई बाइक भी चोरी की निकली। चोरों ने पहले चोरी की गई बाइक को वहां खड़ा करके दूसरी बाइक को चोरी कर लिया। पुलिस उप अधीक्षक डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।


चंबा और कांगड़ा के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका है। इसके लिए युवा अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 16 फरवरी से 15 मार्च तक किया जा सकता है। ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की ओर से प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये लिया जाएगा। अग्निवीर भर्ती दो चरणों में होगी। इसके तहत प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीईई) होगी। दूसरे चरण में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय से रैली के संयोजक कर्नल मनीष शर्मा ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाइट डब्लूडब्लू.ज्वाइनआर्मी.एनआईसी.इन में पंजीकृत करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च के बाद बंद कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा और चंबा जिले के आवेदक एक अक्तूबर 2002 से एक अप्रैल 2006 के बीच जन्मे ही पात्र होंगे। दसवीं या बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों। कहा कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, ट्रेडमैन दसवीं पास और अग्निवीर ट्रैडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्मफोर्स के लिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक और आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है, वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और योजना के बारे में भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।


प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त हो गई है। सरकार ने एचआरटीसी में लगभग 15 लाख रुपए की गड़बड़ी करने पर एक कर्मचारी को टर्मिनेट कर दिया है। कर्मचारी पर आरोप थे कि वह एचआरटीसी के ड्राइवरों व कंडक्टरों की बकाया राशि के साथ गड़बड़ी करता था और आधी राशि अपने खाते में डाल लिया करता था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला एचआरटीसी के चम्बा डिपो का है। चम्बा डिपो में तैनात सीनियर ऑडिटर पर लगे आरोपों की जांच के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने उसे तुरंत टर्मिनेट कर दिया है। निगम प्रबंधन के पास 2020 में यह मामला आया था। जिस पर प्रारंभिक जांच में कर्मचारी को पहले निलंबित किया गया था और फिर रोहड़ू में बहाल कर दिया था अब जांच पूरी होने के बाद नौकरी से बर्खास्त किया है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि एचआरटीसी कंडक्टरों के नाइट ओवरटाइम व अन्य बकाया राशि के बिल इसी व्यक्ति से होकर अप्रूव होते थे। यह कर्मचारी सभी कंडक्टरों जो जारी होने वाली कुल राशि में से कुछ हिस्सा अपने खाते में डाल दिया करता था। इस तरह से आरोपी ने कुल 15 लाख रुपए की राशि जो कंडक्टरों को मिलनी थी, अपने खाते में डाल दी। मामले की सूचना मिलते ही एचआरटीसी प्रबंधन ने इस व्यक्ति के खिलाफ जांच बिठाई है। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से बिठाई गई जांच में आरोपी दोषी पाया गया है। इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने आरोपी को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया है। इससे पहले भी एचआरटीसी में इस तरह की घोटाले होते रहे हैं। इससे पहले देहरा और पालमपुर डिपो में भी इस तरह के घोटालों की शिकायतें सामने आई थी।


आज भारतीय जनता पार्टी जिला चंबा की एक बैठक हुई बैठक में विशेष रूप से चुराह  के विधायक डॉक्टर हंसराज जी, डलहौजी के विधायक श्री डी एस ठाकुर जी चंबा सदर के पूर्व विधायक श्री पवन नैयर जी 2022 की प्रत्याशी श्रीमती नीलम नैय्यर जी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवम  प्रभारी चम्बा श्री उमेश दत्त शर्मा जी भरमौर के विधायक श्री डॉक्टर जनक राज जी जिला के अध्यक्ष श्री जसवीर नागपाल जी सभी ब्लॉक समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिला परिषद की अध्यक्षा भारतीय जनता पार्टी के जिला के सभी पदाधिकारी  सभी मंडलों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक में भाग लिया।
      आज आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई करने के विरोध में व प्रदेश में  अस्थिरता का माहौल  जो कांग्रेस पार्टी ने तैयार किया हुआ उसके विरोध में बैठक हुई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जो बजट पेश किया गया जो कि हर वर्ग के लिए सराहनीय है उस पर चर्चा की गई तथा 2024 के होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए जिला चंबा में सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए चर्चा की गई जिस प्रकार से कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में अपनी झूठी गारंटी के द्वारा प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है और बिना कैबिनेट  के द्वारा पूर्व की सरकार में जो 620 संस्थान खोलने के फैसले लिए गए थे उन्हें डिनोटिफाई किया । उस के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी की आज बैठक हुई और बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि यदि प्रदेश सरकार शीघ्र जन कल्याणकारी  कार्यों में सहयोग नहीं करेगी तो जनता शीघ्र सड़कों पर उतरेगी और अपना सरकार के प्रति रोष व्यक्त करेगी कि किस प्रकार से अपने 10 गारंटी को पूरा न करने के साथ लोगों के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है।


क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा फरवरी माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। कार्यवाहक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  राजेश कौशल ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के  निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 20 फरवरी को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।  23 फरवरी को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 2 फरवरी को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 1 फरवरी को आरएलए चुवाड़ी, 22 फरवरी को आरएलए तीसा और 24 फरवरी को सलूणी के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, वाहनों की पासिंग 21 फरवरी को चम्बा, 2 फरवरी को बौंखरी मोड़ बनीखेत और 1 फरवरी को चुवाड़ी में की जाएगी। यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते इस शैड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क अवश्य करें।


चंबा ,31 जनवरी :   ऐतिहासिक चंबा चौगान के सौंदर्यकरण और आवश्यक रखरखाव से संबंधित कार्यों को शुरू कर दिया गया है। सदर विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि सौंदर्यकरण और आवश्यक रखरखाव कार्यों को स्थानीय प्रशासन के साथ कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों - बागबानों और स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। बहुत जल्द चंबा के इस ऐतिहासिक चौगान का वास्तविक स्वरूप देखने को मिलेगा । उन्होंने बताया कि चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि का प्रावधान भी कर दिया गया है ।सौंदर्यकरण और आवश्यक रखरखाव से संबंधित कार्यों के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा एक विस्तृत कार्य योजना को तैयार किया गया है । आवश्यक रखरखाव और सौंदर्यकरण कार्यों के लिए विशेषज्ञ परामर्श के साथ स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग के सुझावों को भी इस कार्य योजना का हिस्सा बनाया गया है । चौगान के घास रहित खाली हिस्सों में पैच के आधार पर दूब घास को वैज्ञानिक विधि से लगाने के साथ खरपतवारों को हटाया जा रहा है । 
 
नीरज नैय्यर ने यह भी कहा कि चंबा चौगान का एक ऐतिहासिक महत्व है और चंबा की शान इस चौगान की गरिमा को बनाये रखना हम सब का कर्तव्य भी है।  गौरतलब है कि सदर विधायक नीरज नैय्यर ने कुछ समय पहले ऐतिहासिक चंबा चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव से संबंधित कार्य को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों और स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बैठक की थी । इस दौरान सौंदर्यकरण और रखरखाव के कार्य को 30 जनवरी से आरंभ करने का निर्णय लिया गया था , परंतु भारी बारिश के कारण रखरखाव कार्य 31 जनवरी से शुरू कर दिया गया है ।


भारत जोड़ों यात्रा के बाद अब कांग्रेस द्वारा 26 जनवरी से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत समाज से सभी वर्गो को कांग्रेस के साथ जोड़ने की कोषिश की जाएगी। इस अभियान के तहत चम्बा में जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, सेवा दल व महिला कांग्रेस द्वारा रैली निकाल कर लोगों को इस बारे जागरूक किया गया और लोगों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ जोड़ा गया।

सोमवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 75 वीं पुण्यतिथि पर जिला चम्बा मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर एसबीआई कार्यालय के सामने पार्क मे स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर ने विशेष रूप से मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एक व्यक्ति न होकर एक विचारधारा थे जिनके विचारों और मार्गदर्शन पर चलकर आज भारत एक आदर्श राष्ट्र के रूप मे स्थापित हुआ है. वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने गांधी जी को एक महान नेता करार देते हुए कहा कि अंहिसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर ही उन्होंने भारत को अंग्रेजी सरकार की 200 साल की गुलामी से आजादी दिलाने मे अग्रणी भूमिका अभिनीत की. इस दौरान भारी वर्षा होने के बावजूद प्रार्थना सभा मे मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया. इस दौरान जिला प्रवक्ता जगदीश हाण्डा, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमेश पुरी,  जिला महासचिव नरेश राणा,सेवादल पूर्व अध्यक्ष अबदुल्ल गनी, जिला महासचिव व अधिवक्ता कपिल भूषण, सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र राजू, अल्पसंख्यक कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष लियाक़त अली खान, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, ब्लॉक महासचिव दीपक कुमार, जितेंद्र मैहरा, सेवादल उपाध्यक्ष मनोज दिओड़, केवल कुमार, परमिंदर मैहरा, विजय कटोच, महिला कांग्रेस महासचिव निशा कुमारी, सेवादल अध्यक्ष ललिता कुमारी, व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे.


चंबा की ग्राम पंचायत निहूई के छोदन गांव में पिछले 7 दिनों से बिजली गुल होने के चलते अंधेरा छाकर रह गया है। इसके चलते ग्रामीणों को सर्द रातें दीए व अलाव की रोशनी में काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।  यह खुलासा ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में किया है। ग्रामीण प्रवीण, सुदेश, ताज सिंह, हंसराज व सुनील दत्त ने बताया कि छोदन गांव का बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफॉर्मर जल गया था  मगर अभी तक  ट्रांसफार्मर को ठीक न करने की वजह से यह समस्या पेश आ रही है।उन्होंने तुरंत खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

दीपक आनंद ने स्वास्थ्य विभाग चम्बा में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले दीपक आनंद ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों सहित चम्बा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। हाल ही में सरकार द्वारा उन्हें पदोन्नत किया गया है। कार्यभार संभालने के बाद दीपक आनंद ने कहा कि जिले के खाद्य विक्रेता लोगों की सेहत से खिलवाड़ ना करें, यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जल्द ही इस को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया जाएगा। खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेकर गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजने के साथ- साथ लोगों को भी गुणवत्ताहीन खाद्य वस्तुओं का सेवन ना करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने खाद्य विक्रेताओं से भी अपील करते हुए कहा कि गुणवत्ताहीन सामान की किसी भी सूरत में बिक्री न करें। स्वयं इस्तेमाल किए जाने वाले गुणवत्तायुक्त सामान की ही बिक्री करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे निसंकोच गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों की सूचना सांझा करें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। दीपक आनंद ने सभी दुकानदारों से लाइसेंस अनिवार्य रूप से लेने तथा समय- समय पर लाइसेंस का नवीनीकरण करवाने का आग्रह भी किया है।

चंबा पुलिस के एस आई यू सैल ने 1 किलो 105 ग्राम चरस के साथ 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना किहार में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी चंबा अजय कपूर ने मामले की पुष्टि की है।  जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस के एसआई यूनिट ने रविवार देर शाम को सलूणी-किहार मार्ग पर चकोली के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस की टीम जब अपनी जांच प्रक्रिया को अंजाम दे रही थी तो एक व्यक्ति सलूणी की तरफ से पैदल चला आ रहा था। जैसे ही उसकी नजर इस पुलिस दल पर पड़ी तो उसने वहां से भागने का प्रयास किया। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने उसकी इस हरकत को भापते हुए उसे तुरंत धर दबोचा। पुलिस ने शक के आधार पर उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से पुलिस को 1 किलो 105 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन डी पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। DSP Chamba अजय कपूर ने बताया कि आरोपी को आज सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वंही पुलिस इस मामले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगी।

 

चंबा 15 जून :  पिछले कल सरकार द्वारा टीओडी लागू करते हुए पिछले 2 वर्षो में हुई सभी सेना भर्ती को रद्द कर दिया है। सरकार के इस फैंसले के बाद सेना भर्ती में चयनीत हुए युवाओं में भारी रोष है। चम्बा में 2021 में हुई सेना भर्ती में चयनित युवाओं द्वारा सरकार के इस फैंसले को लेकर विरोध जाहिर किया गया। इस दौरान उन्होने चम्बा उपायुक्त कार्यालय को जाती सड़क पर धरना दिया और सड़क को जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए उनहें सड़क से हटाया गया। युवाओं का कहना है कि फरवरी 2021 में सेना भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया था जिसमें उनका सलेक्शन हुआ था और अब सिर्फ लिखित परिक्षा ही होनी बाकी थी लेकिन सरकार द्वारा 1 साल भर कोरोना का बहाना लगाते हुए इस लिखित परीक्षा को टाला गया और अब इस सेना भर्ती को ही रद्द कर दिया है जो सरासर गलत है और सभी युवा इसका विरोध करते है और अगर सरकार इस फैंसले को वापिस नही लेती है और वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी।

चंबा 15 जून :  विहेक्ल ट्रेक डिवाईस और पैनिक बटन को लेकर चम्बा के वाहन चालकों के प्रति जागरूकता लाने के लिए चम्बा में परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आरटीओ शिमला और आरटीओ चम्बा के अधिकारियों द्वारा चम्बा के बस मालिकों, टैक्सी मालिकों, स्कूल बसों के मालिकों, गुडस विहेक्ल के मालिकों को विभिन्न जानकारियां दी गई। गौरतलब है कि 2019 इस प्रकार के सभी वाहनों में विहेक्ल ट्रेक डिवाईस और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है। इसके लिए इन दिनों हिमाचल में ट्रालय किए जा रहें है ताकि सभी बस, टैक्सी, स्कूल बस, गुडस विहेक्ल के मालिक अपने वाहनों में विहेक्ल ट्रेक डिवाईस और पैनिक बटन लगवाए और आपात स्थिति में वाहन की सही लोकेशन व अन्य जानकारी बारे पता चल पाए।

 

चंबा 15 जून :  चम्बा मेडिकल कोलेज में स्वास्थय सुविधाओं को पहुंचाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है जंहा एक और मेडिकल कोलेज में डाक्टरों की कमी है वंही दूसरी और कई मेडिकल सुविधाओं को पाने के लिए भी लोगों को दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राज सिंह ठाकुर ने चम्बा में प्रैसवार्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होने प्रदेश की भाजपा सरकार की नितियों को लेकर घेरा। इस दौरान उन्होने उन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया वही उन्होने कहा कि वह पार्टी के हित के लिए दिन रात मेहनत करेगें।

 

चंबा 15 जून :  चम्बा के टैम्पो चालको का एक दल पार्किंग की समस्या को लेकर एसडीएम चम्बा से मिला। उनका कहना है कि एसडीएम चम्बा द्वारा चम्बा शहर में पार्किंग न होने के कारण पार्किंग की समस्या को देखते हुए टैम्पो चालको के लिए चम्बा भरमौर चैंक पर पार्किंग की व्यवस्था की थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से भरमौर चैंक पर एन एच प्रबंधन द्वारा क्रैश बेरियर लगाए जा रहें है और उन्हें उनके स्थान से हटा दिया गया है। अतः वह जिला प्रशासन के पास पहुंचे है ताकि उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget